नगर के निकटवर्ती नैना गांव में गुलदार का आतंक

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती नैना गांव मैं पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक हो रहा है गुलदार के भय से लोग शाम को जल्दी घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं इतना ही नहीं गुलदार लोगों के कई मुर्गियों को भी निवाला बना चुका है l शाम को घर को जा रहे लोगों को हर वक्त गुलदार का आतंक बना हुआ है l पहले भी नैना गांव व उसके आसपास के क्षेत्रों में गुलदार का आतंक हमेशा बना रहता है नैना गांव के लोगों ने बताया कि गुलदार के आतंक के चलते शाम होते ही पहले वह घरों को जा रहे हैं गुलदार कई लोगों के मुर्गियों को भी अपना निवाला बना चुका है l रात को घर जाते वक्त नैना गांव के लोगों ने गुलदार को अपने मोबाइल में भी कैद कर रखा है जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है l उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग भी की है l











