जीआईसी बस्ते में एजुकेशन ऑन व्हील्स के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

नैनीताल। गुरुवार को जीआईसी बस्ते में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम समन्वयक गिरीश चंद्र द्वारा की गई, जिन्होंने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से होने वाली हानियों एवं उससे बचाव के उपायों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्था की हर्षिता जोशी ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान बच्चों को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में:दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त कियारेनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कियाशोभा ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाइस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के माध्यम से पूरे पिथौरागढ़ जिले में बच्चों को शिक्षा एवं जागरूकता से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एम.जी. इंफ्रा सॉल्यूशन नोएडा 24.5550555 करोड़ में छूटा लेक ब्रिज का टेंडर

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad