जैविक खेती मृदा स्वास्थ बचाने में सहायक

नैनीताल । कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट जनपद नैनीताल द्वारा खेत बचाओं अभियान जून 2026 के अर्न्तगत केन्द्र प्रभारी अधिकारी डा० संजय चौधरी द्वारा विकास खण्ड, सभागार, हल्द्वानी मे कृषकों को मृदा स्वास्थय बचाने के लिए कम से कम रसायनिक खाद एवं कीटनाशी के प्रयोग की जानकारी दी गई। डा० बलवान सिह ग्राम सरियाताल, विकास खण्ड भीमताल में कृषकों को खेत बचाओं अभियान से अवगत कराने के लिए कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे कृषको को जैविक खेती अपनाये जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जैविक खेती मे निवेश के रूप मे पारम्मपरिक बीजों, उर्वरक, खरपतवार नाशी एवं कीटनाशी का प्रयोग किया जाना चाहिए। डा० दीपाली तिवारी पाण्डे द्वारा पालीहाउस के माध्यम से संरक्षित खेती द्वारा कृषको की आय बढाये जाने के बारे मे जानकारी गई। डा० सुंधा जुकारिया ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आयोपार्जन एवं स्वास्थ्य रक्षा हेतु गृह वाटिका मे मौसमी फल, सब्जीयों के उत्पादन की गई। डा० शशि तिवारी द्वारा कृषि उत्पाद के बाजारीकरण एवं एफ.पी.ओ. के बारे मे जानकारी दी गई। डा० राकेश मेर द्वारा भूमि में मल्चिग के लिए कृषकों को जानकरी दी। कार्यक्रम समारोह मे कुल 78 कृषको ने प्रतिभाग किया।