संदिग्ध परिस्थिति मैं एक व्यक्ति की मौत

नैनीताल । मल्लीताल बाजार के युवा व्यापारी व शेरवानी लॉज प्राधिकरण कंपाउंड निवासी वैभव अग्रवाल की विगत रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 42 वर्ष थी ।वैभव के पिता नागेंद्र कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं । वैभव अग्रवाल की मल्लीताल इंदिरा मार्केट में स्टैंडर्ड बुक डिपो नाम से स्टेशनरी,कॉपी किताब की दुकान है ।

बताया गया है कि रात्रि में खाना खाने के बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। स्थानीय सभासद लता दफौटी व आसपास के अन्य लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए । लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वह अपने पीछे पत्नी,छोटी बच्ची, माँ बाप को रोता बिलखता छोड़ गए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी और दोपहर में पाइंस स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है । पुलिस के अनुसार वैभव की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है । मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा । पोस्टमार्टम सर्जन डॉ.प्रशांत ओली द्वारा किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन जिलाधिकारी ने जिला आपदा परिचालन केन्द्र से नैनीताल फ्लैट मैदान, अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार बेतालघाट स्थित बधो मेें काली पहाडी,कालाढूंगी में स्थित निहाल नाले तथा लालकुऑ के बिन्दुखत्ता गौला नदी घटना स्थलों पर राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की।

वैभव के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही रात्रि में ही अस्पताल व उनके घर में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे । जिनमें सभासद लता दफौटी,भगवत रावत,गजाला कमाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट,आनंद बिष्ट,व्यापार मंडल महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल,पारस मेहरा,पीयूष अग्रवाल, अभय बवाड़ी, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता, कई रिटायर्ड शिक्षक सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल थे ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad