उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 723वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल ।उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 723वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 723वे दिन।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत डीडीहाट और चर्मा के बीच में खोलिया ढाबा परिसर में अपने स्वर्गीय पिता तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में पौधारोपण किया। बृहद स्तर पर चले इस पौधारोपण कार्यक्रम में सड़क के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित होटल ,ढाबौ, के परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है। पौधे की देखभाल भी होटल स्वामी करेंगे। खोलिया होटल के मालिक कमलेश खोलिया ने कहा कि अब वह इन पौधों का संरक्षण परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह मनोला, जगत सिंह मनोला सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी , गौरव पांडे उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पर्यावरण टास्क फोर्स पिथौरागढ़ द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।