किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का नैनीताल मे हुआ भव्य स्वागत

नैनीताल । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर किसान मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और साल पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसानों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों से संपर्क करने को कहा और अधिक से अधिक किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए शिविर लगाने की अपील की उन्होंने कहा किसान देश की आत्मा है देश की तरक्की में किसानों के योगदान को नहीं बुलाया जा सकता। इस दौरान उन्होंने नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरीश सुनाल, मंडल अध्यक्ष नितिन कारकी, वरिष्ठ नेता संतोष साह जी, दया किशन पोखरिया, जिला मीडिया सह-संयोजक किसान मोर्चा शैलेश सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, कमल जोशी, राहुल जोशी, गोविंद मेहरा, युवराज सिंह करायत आदि उपस्थित रहे।










