श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार 29 अगस्त को पाषाण देवी मंदिर में रुद्राभिषेक व सुंदरकांड का आयोजन होगा

नैनीताल l नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे l मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे l उन्होंने बताया प्रातः गणेश पूजन, नवग्रह पूजन तथा रुद्राभिषेक होगा l जिसमें 200 लीटर दूध शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा l उसके बाद 1:00 बजे से हवन तथा 2:00 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा l उसके बाद भजन कीर्तन, आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा l उन्होंने सभी भक्तजनों से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है l









