बसंत पंचमी के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 25 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

नैनीताल l नगर की प्राचीनतम धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा विगत वर्षों की तरह इस
वर्ष भी बसंत पंचमी पर धार्मिक अनुष्ठान हेतु बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है । इस वर्ष 25 बटुकों ने अपना पंजीकरण कराए है । सभा के अध्यक्ष मनोज साह एवं महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि बसंत पंचमी को नए कार्यों को शुभारंभ किया जाता है तथा यह दिवस शुभ कार्यों के लिए अत्यधिक शुभ है । इस वर्ष अमृत काल में यह कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें पूजा विधि विधान के साथ आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा मंत्रों से की जाएगी तथा बटुकों को ज्ञान दीक्षा भी देंगे । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा । बसंत पंचमी को 4 बजे अपराह्न होली गायन भी सभा भवन में आयोजित होंगे । सभा ने सभी श्रद्धालुओं को उक्त कार्यक्रम में बटुकों को आशीर्वाद देने तथा होली गायन हेतु आमंत्रित किया है ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad