मौसम खराब होने और मार्ग अवरुद्ध होने से डोला के स्थान पर सौड़ में हुआ जनसंवाद शिविर

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की गरिमामय उपस्थिति में क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान हेतु बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। अत्यधिक वर्षा एवं मार्ग में भूस्खलन के कारण डोला, कोटाबाग में निर्धारित शिविर स्थल तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते कार्यक्रम को डोला के स्थान पर ग्राम सौड़ स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। खराब मौसम के बावजूद क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। शिविर में ग्रामीणों द्वारा सड़क, पेयजल, विद्युत एवं शिक्षा से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखी गईं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से सौड़ इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग प्रारंभ करने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में न जाना पड़े। ग्रामीणों द्वारा सड़क के डामरीकरण से संबंधित समस्या भी रखी गई, जिस पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विद्युत एवं पेयजल की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिविर में CDO, SDM नैनीताल, अधिशासी अभियंता PWD, BDO कोटाबाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खराब मौसम और भूस्खलन जैसी परिस्थितियों के बावजूद शिविर का आयोजन स्थल बदलकर किया जाना इस बात को दर्शाता है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर संवाद एवं समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को गति देना—यही जनसेवा का संकल्प है। सेवा, संवाद और समाधान के साथ नैनीताल विधानसभा निरंतर विकास की ओर।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी: खोई 5 वर्षीय मासूम आलिया को कांस्टेबल ने खोजकर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad