व्याख्यान आयोजित किया गया


नैनीताल । प्राकृतिक संसाधनों से औषधि- विकास पर युवा विद्यार्थियों से संवाद: मुंबई आज राम निरंजन झुनझुनवाला कालेज घाटकोपर, मुंबई में युवा विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों से औषधीयों का विकास विषय पर ब्याखयान देने का अवसर मिला,युवा विद्यार्थियों के साथ संवाद का अनुभव अत्यंत आनन्ददायक और प्रेरणादायी रहा. युवा ही देश का भविष्य हैं उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण की भावना विकसित करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है,विद्यार्थियों की जिगयाशा और उत्साहपूर्ण भाव ने कार्यक्रम को विशेष रुप से सार्थक बना दिया. इस अवसर पर कालेज की निदेशक डा. उषा मुकुंदन तथा प्राचार्य डा.हिमांशु दावा ने अत्यंत आत्मीयता एवं सम्मान के साथ स्वागत और अभिनंदन किया. विभाग में डा अनिल प्रोफेसर तथा सह प्रोफेसर सोमनाथ जी ने आतिथ्य भाव से संचालन एवं स्वागत किया वह विशेष रूप से सराहनीय रहा.इस कार्यक्रम का एक भावनात्मक पक्ष यह भी रहा कि कालेज के मास कम्यूनिकेशन विभाग की प्रमुख डा.पूजा भारद्वाज जो हमारे पूर्व सहकर्मी तथा मित्र की सुपुत्री हैं ने अत्यंत आत्मीयता से सम्मान किया,उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार ने और भी स्मरणीय बना दिया. लगभग 12,000 विद्यार्थियों की वर्तमान छात्र शक्ति वाला राम निरंजन झुन झुनवाला कालेज मुंबई के पुराने एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है.ऐसे विशाल कालेज में प्रकृति तथा औषधीय संसाधनों पर विचार साझा करना मेरे लिए अत्यंत संतोष और आनन्द का विषय रहा