जिला अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने विभिन्न विभागों में मारे छापे, बिजली विभाग में मिला ताला

नैनीताल l जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम नवाजिश खालिक ने नगर के बीडी पांडे, जलसंस्थान, व विद्युत विभाग का औचक निरीक्षण किया l विभागों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा l
बुधवार को एसडीएम नवाजिश खालिक ने जिला अस्पताल बीडी पांडे के निरीक्षण में जिला अस्पताल के बायो मेडिकल निस्तारण, अस्पताल में कितनी ओपीडी चल रही है, मरीजों को बाहर की दवाएं तो नहीं दी जा रही है l इसके साथ ही कितने मरीज भर्ती किए जा रहे हैं l इसके साथ ही कर्मचारियों और चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की l एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि बिजली विभाग में लॉग बुक अपडेट है या नहीं इसके साथ ही शिकायत पंजिका जिसमें लोग शिकायत दर्ज करते है, या जो टेलीफोनिक शिकायत करते है उन शिकायतों की निस्तारण पंजिका बनी है या नहीं है l जल संस्थान में कितने स्टैंड पोस्ट चल रहे है, कहां पानी की लीकेज की समस्या है, कहां शिवर की समस्या है l इस संबंध में व्यापक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण में जो भी कमी पाई गई है, उनकी आख्या जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी l निरीक्षण के दौरान 10 बज कर 5 मिनट में बिजली बिल भुगतान काउंटर में में ताला पाया गया l मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सहगल को फोन किया गया l उन्होंने अवगत कराया कि कर्मचारी चाबी भूल गया, जिसके कारण काउंटर समय से नहीं खुल पाया l एसडीएम ने इस संबंध में विद्युत विभाग से विधिवत स्पष्टीकरण लिया जाएगा l जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी l

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल फासी गधेरे में सीवर ओवरफ्लो से बहता गंदा पानी, जनस्वास्थ्य पर संकट

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad