डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बी डी पांडे जिला चिकित्सालय पर अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर आशा anm की एक बैठक आयोजित की गई

नैनीताल । मगलवार को डॉ एच सी पंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बी डी पांडे जिला चिकित्सालय पर अर्बन हेल्थ सेंटर के विस्तार को लेकर आशा anm की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक पर मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक , द्वारा आशाओं एव anm को जानकारी देते कहा कि जनपद पर शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से लगातार टीमों द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी के साथ-साथ अस्पताल पर प्रसव होने पर मिलने वाली सुविधाओं जननी सुरक्षा योजना, ईजा -बोई, परिवार कल्याण योजना के साथ साथ संचारी एव गैर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी लगातार दी जा रही है एवं घर पर प्रसव होने पर उच्च जोखिम के बारे में बताया जा रहा है प्रसव अस्पताल पर करने के लिऐ गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को प्रेरित करे। राघवेंद्र रावत अर्बन सिटी मेजर, सरयू नंदन जोशी कम्युनिटी मोबाइलेजर द्वारा टीवी मुक्त अभियान के तहत चल रही योजना 100 डे के तहत वार्डों में जाकर लोगों को प्रेरित करें कि अधिक से अधिक संख्या में एक्स रे , बलगम की जांच अवश्य कराएं ।
दीवान बिष्ट जिला आई ई सी अधिकारी, द्वारा उपस्थित आशा , anm से कहा की अपने अपने क्षेत्रों पर विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस को अवश्य दे।हेम जलाल जिला कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा जानकारी दी दिनांक के 7 मई 2026 को समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों में आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के विषय में बताते हुए कहा गया कि एक व दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल और तीन वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गली एल्बेंडाजोल की दी जानी है। जो बच्चे 7 मई 2026 को छूट जाते हैं उन बच्चों को माप अप डे 14 मई 2026 को यह गोलियां स्कूलों और आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।ईमलेश गुप्ता द्वारा बताया की अंतरा इंजेक्शन (Antara Injection – DMPA) महिलाओं के लिए एक प्रभावी 3-महीने का गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करता है और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सुरक्षित है और दो बच्चों के बीच अंतर रखने का एक भरोसेमंद तरीका है। बैठक पर राघवेंद्र रावत, अर्बन सिटी मैनेजर, सरयू नंदन जोशी, कम्युनिटी मोबाइलेजर, बसंती ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे









