बाल दिवस पर सेंट जोज़फ में कारक्रमों की धूम रही


नैनीताल। शिक्षा नगरी नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज में बाल दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित गायन प्रतियोगित की धूम रही। संगीत प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई । छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक हिंदी और अंग्रेजी गानों की प्रस्तुति दी गई। मिडिल वर्ग में छात्रों द्वारा कड़ी टक्कर रही जिसमें प्रथम विराट जोशी, द्वितीय सैयद आहिल, और तृतीय स्थान पर शिवांश बलुटिया, रहे सीनियर वर्ग में छात्रों ने अंग्रेजी गीतों के माध्यम से समा बांध दिया और सभी को थिरकने को मजबूर कर दिया। प्रथम आवार्श सिंह, द्वितीय दिव्यांशु कीर्ति, और तृतीय स्थान पर क्रिशिव, रहे यह सभी आयोजन शिक्षिका कविता बिष्ट और शिक्षक प्रलव राय के नेतृत्व में आयोजित किए गए। इस दौरान अतिथियों द्वारा संगीत के बारे में गहनता से जानकारी दी और उसके महत्व को बताया। निर्णायक डीएसबी केंपस के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ रवि जोशी संगीतकार व रंगकर्मी प्रभात झा गंगोला थे। इसके अतिरिक्त जूनियर क्लास के छात्रों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिता कराई गई कक्षा एक के छात्रों के लिए नींबू रेस कक्षा दो के छात्रों के लिए फॉग रेस, कक्षा 3 के छात्रों के लिए लेगेड रेस, कक्षा 4 के छात्रों के लिए बैलून रेस,और कक्षा 5 के छात्रों के लिए बैलून रिबन रेस आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने सभी छात्रों को बाल दिवस की बधाई देते हुए चाचा नेहरू के मार्गदर्शन पर चलने की अपील की पश्चात विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर ब्रदर काटो डिसूजा, राकेश भट्ट सुलोचना शाह धर्मेंद्र शर्मा, गिलियन रूथ जेम्स, विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी छात्र उपस्थित थे