नहीं रहे गुरु जी।

नैनीताल l सात नम्बर क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध छायाकार एवं सी आर एस टी इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ए एन सिंह के असामयिक निधन पर नव साँस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा सहित क्षेत्र की जनता द्वारा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, सचिव पी सी पांडे सहित महेश चन्द्र तिवारी, सुरेश कांडपाल, इंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र जोशी, कंचन चंदोला, हिमांशु पांडे, दीपक पांडे, प्रकाश चन्द्र सती, महेश चन्द्र तिवारी, उमेश सनवाल,कमल बिष्ट, विनोद सनवाल, प्रकाश जोशी, ललित जोशी, मनोज पांडे आदि ने गुरु जी के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
Advertisement