एन एच एम कर्मचारियों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन।


नैनीताल। बी डी पाण्डे चिकित्सालय में एन एच एम पद में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नियमित नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर कर्मचारियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। पिछले माह से अभी तक वेतन न मिलने से एन एच एम कर्मचारी बहुत परेशान हैं।कर्मचारियों का कहना है कि राखी का पर्व भी आने वाला है ,वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएमओ डा.भागीरथी जोशी का कहना है कि जल्द ही बजट आने वाला है,इस माह में ही सभी एन एच एम कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।