संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 29वीं बार दिनेश गुरुरानी को अध्यक्ष, कंचन चंदोला को महामंत्री बनाया गया

नैनीताल l सोमवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें 29वीं बार दिनेश गुरुरानी अध्यक्ष बनाया गया जबकि कंचन चंदोला महामंत्री तारा दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रमेश कपकोटी ,गौतम कुमार, पीतांबर दुमका बनाये गए ।उपाध्यक्ष महिमन कफलिया, गणेश चोनियाल, विक्रम शाह, रामू पनत, व श्रीमती शीला साह सचिव पद पर गंगोत्री बिष्ट , संतोख बिष्ट राहुल आर्य मीडिया सलाहकार में दीपक पांडे को बनाया गया । नई कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से कहा कि नियमितीकरण की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी ।साथ ही निगम के किसी भी आवास गृह को पीपीपी मोड में देने का पुरजोर विरोध किया जाएगा ।
अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से कर्मचारी आए। अधिवेशन में जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष कैलाश आर्य जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा उधम सिंह नगर के अध्यक्ष महिमन कफलिया जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष महेश कुमार सहित संतोष पनत, वेद प्रकाश, मंजुल सनवाल अमर शाह, प्रकाश मेहरा ,भुवन पाटनी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement