नैनीताल की बेटी ज्योति फर्त्याल ने हाई एल्टीट्यूड मैराथन में लहराया परचम

नैनीताल। रिमथीम, नीति वैली में 31 मई को आयोजित हाई एल्टीट्यूड मैराथन में नैनीताल की बेटी ज्योति फर्त्याल ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों के बीच ज्योति ने फिफ्थ रनर अप का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नैनीताल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस मैराथन में मौसम ने भी धावकों की परीक्षा ली। दौड़ शुरू होते ही बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे फिसलन भरे रास्तों और कड़ाके की ठंड में दौड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके बावजूद ज्योति ने हौसला नहीं खोया और अपनी एक साल की कड़ी मेहनत के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई। अपनी सफलता पर ज्योति ने कहा, “शुरुआत में बर्फबारी से थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन मैंने एक साल से इसी के लिए तैयारी की थी हौसला और जज्बा कायम रखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई दौड़ में प्रतिभग किया है”l उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने कोच और परिवार के सहयोग को दिया।











