भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए द बुल्स जिम परिवार ने किया पौधारोपण

नैनीताल। नैनीताल में लगातार बढ़ रही भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से द बुल्स जिम परिवार द्वारा केंट क्षेत्र, तल्लीताल, नैनीताल में पौधारोपण अभियान चलाया गया।इस दौरान जिम के सदस्यों ने पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि पहाड़ों में हरियाली बढ़ाना समय की आवश्यकता है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भूमि संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है।द बुल्स जिम परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर नैनीताल को हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad