सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान,

पुलिस ने स्कूल के बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

प्रैस नोट

  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत  *डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बबीता व टीम द्वारा पी0एम0श्री0 अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही सभी से अपने परिजनों और मित्रों को भी जागरूक करने की हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad