अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध जारी है नैनीताल पुलिस का अभियान

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री /तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु सभी प्रभारियों को अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 13 फरवरी को चैकिंग के दौरान निहाल नदी विदरामपुर चकलुवा क्षेत्र से एक व्यक्ति को 57 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR NO. 16/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मोहन राम निवासी शीशमपुर विदरामपुर चकलुवा कोतवाली कालाढूंगी नैनीताल उम्र 27 वर्ष शामिल है पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया है l पुलिस टीम मैं अ0उ0 नि0 जयपाल सिंह कानि0 विरेन्द्र सिंह राणा कानि0 मिथुन कुमार कानि0 मनोज द्विवेदी शामिल थे l

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा देने पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मल्लीताल पंत पार्क पर मिठाई वितरण किया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad