नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा

नैनीताल । नैनीताल में शुक्रवार को भी सैलानियों की काफी भीड़ रही नगर का मौसम सुबह से खराब था तथा नगर में घने बादल छाए हुए थे । यहां पहुंचे सैलानियों ने सुहावने मौसम का जमकर आनंद उठाया। नगर में सुबह से पर्यटकों के आने का क्रम शुरू हो गया था। पर्यटकों ने केव गार्डन, बारह पत्थर, खुरपाताल, हिमालय दर्शन, किलबरी, स्नो व्यू, नयना देवी मंदिर, हनुमानगढ़ मंदिर तथा प्राणी उद्यान, आदि का भ्रमण किया। प्राणी उद्यान में 550, केव गार्डन 450, रज्जू मार्ग 350 तथा झरना में 350 पर्यटक पहुंचे। नगर में शुक्रवार को 500 से अधिक पर्यटक पहुंचे। पर्यटक वाहनों से नगर के सभी पार्किंग पैक रहे। माल रोड, भवाली मार्ग, कलाडुंगी मार्ग व हल्द्वानी मार्ग में पर्यटक वाहनों से जाम भी लगा। तल्लीताल व मल्लीताल बोट स्टैंड के किनारे बैठकर सुहावने मौसम का आनंद लिया। नैनीताल में शुक्रवार को 5000 से अधिक पर्यटक पहुंचे जबकि 1200 पर्यटक वहां पहुंचे ।








