बीडी पांडे अस्पताल को मिला रेडियोलॉजिस्ट, पिथौरागढ़ से डॉ. अरविंद कुमार की नैनीताल तैनाती


नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लंबे समय से बनी रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर करने के लिए शासन ने कदम उठाया है। पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात किए जाने को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।शासन की ओर से 13 अगस्त को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पत्र के क्रम में डॉ. अरविंद कुमार, रेडियोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात किए जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। आदेश तत्काल प्रभावी होगा। पिथौरागढ़ से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएमओ डॉ रश्मि पंत ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड समेत रेडियोलॉजी संबंधी सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी, 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेगे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad