नगर पालिका की अध्यक्ष नई गुरुवार को ऐशडेल, नैनीताल का औचक निरीक्षण किया गया
नैनीताल । गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल के द्वारा द्वारा कुन्दन लाल साह ट्रस्ट, नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज ऐशडेल, नैनीताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के दौरान श्रीमती सपना बिष्ट, सभासद, नैनीताल क्लब वार्ड नं0 10 (अध्यक्ष, शिक्षा समिति, नगर पालिका परिषद, नैनीताल), श्रीमती ललिता दफौटी, सभासद, सैनिक स्कूल वार्ड नं0 12 तथा श्रीमती शीतल कटियार, सभासद हरिनगर वार्ड नं0 04 एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। कार्यालय में समस्त कर्मचारी उपस्थित पाये गये तथा शिकायकर्ता श्रीमती बबीता जोशी उपस्थित नहीं पायी गयी। विद्यालय के समस्त कक्षाओं/ कक्षों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के मैदान में घास पायी गयी। विद्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण करने पर विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में ताला लगा हुआ पाया गया, जो कि विद्यालय समय में बंद रहना अनुचित है। पूछने पर अवगत कराया गया कि उक्त प्रयोगशाला की चॉबी सम्बन्धित अध्यापिका के पास रहती हैं, जो कि नियमविरूद्ध हैं। उक्त कक्ष के ताले की चाबी को विद्यालय के अन्य कक्षों की चाबी की भाँति ही रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रधानाचार्या को विद्यालय के विषय में को कोई भी समस्याएँ होने पर लिखित रूप में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि उक्त समस्याओं पर विचार विमर्श कर यथाशीघ्र समाधान की कार्यवाही की जा सके। साथ ही विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि भविश्य में कभी भी अधोहस्ताक्षरी द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षक किया जा सकता है। विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमितताऐं पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।










