तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रगौरव का संदेश, हर घर तिरंगा का संकल्प

नैनीताल। देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज के सम्मान में आज भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल द्वारा चीना बाबा मंदिर से पंत पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी 15 अगस्त को हर बूथ एवं हर कार्यकर्ता के घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं तिरंगा फहराने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया , दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा दिनेश आर्य , महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी मनोज जोशी सलाहकार, मंडी परिषद, सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल रावत , मोहित आर्या वरिष्ठ कार्यकर्ता, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा मंडल महामंत्री आशीष बजाज हरीश सिंह राणा मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह श्रीमती ज्योति ढौंडियाल विक्रम राठौर कमल जोशी मंडल IT संयोजक, विकास जोशी अरविंद पड़ियार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं भुवन आर्य उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा एवं महिला कार्यकर्ताओं में श्रीमती अमिता साह मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, श्रीमती सुमन माहुरी , श्रीमती तारा राणा, श्रीमती जीवंती भट्ट , श्रीमती हेमलता पांडे, श्रीमती मीरा बिष्ट श्रीमती कविता त्रिपाठी श्रीमती शैलजा श्रीमती गीता जोशी, श्रीमती नीता भट्ट, श्रीमती संतोष बहुगुणा श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती डॉली बिष्ट श्रीमती मीनू बुड़लाकोटी श्रीमती कलावती देवी , श्रीमती आशा आर्या , श्रीमती शालू साह श्रीमती गीता त्रिपाठी, श्रीमती कमला त्रिपाठी , श्रीमती महेश्वरी देवी श्रीमती ललिता , श्रीमती मोना कांडपाल , श्रीमती सुनीता एवं श्रीमती अध्यापिका सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, तथा अल्पसंख्यक मोर्चा से संजोग सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा से मंडल अध्यक्ष श्री रितुल कुमार , मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत , विकल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष करन साह, मंडल उपाध्यक्ष सुश्री आद्या जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष हर्षित बिष्ट , मंडल उपाध्यक्ष नीरज कन्याल , मंडल मंत्री गगनदीप सिंह, मंडल मंत्री भव्यांश गिरी गोस्वामी एवं IT संयोजक सुश्री पायल सहित युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
नामित सभासदों में आनंद बिष्ट , श्रीमती दीपिका बिनवाल , श्रीमती मीनू बुड़लाकोटी एवं मनोज पवार तथा नगर पालिका सभासदों में श्रीमती ललिता दफौटी , मनोज साह जगाती पूरन बिष्ट एवम् भगवत रावत उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शैलेन्द्र बर्गली, मोहित रौतेला पंकज भट्ट रोहित भाटिया भूपेंद्र सिंह बिष्ट श्याम , संतोष कुमार, अरुण कुमार गौरव हार्पर , प्रियांशु कुमार नवनीत नेगी , हरीश कृष्ण कुमार शर्मा, हरीश बुदलाकोटी हीरा रावत विक्रम साह विजय कुमार , शैलेन्द्र बिष्ट ध्रुव , चेतन, विशाल श्मन पान सिंह खनी, खज़ान सिंह डंगवाल सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने संकल्प लिया कि आगामी 15 अगस्त को हर बूथ और हर घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ फहराया जाएगा।