धारी के भटेलिया मे निकाली भव्य तिरंगा रैली राष्ट्र प्रेम मे रंगा धारी

नैनीताल । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धारी व रामगढ़ के भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मे धारी ब्लॉक के लेटीबुगा से भटेलिया तक बाइको द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना रहा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। रैली में भाजपा पदाधिकारीयों व जनता ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सहज परम धाम में विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालुदेव पूजन और अभिषेक के बाद आयोजित हुआ भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन कर हर घर तिंरगा फहराने का आह्वान किया।

मंत्री कैड़ा ने देश के विकास में सक्रिय योगदान देने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। मंत्री कैड़ा ने अनुशासन में रहते हुए सदैव उत्तराखंड व देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान के साथ-साथ हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। मंत्री कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है 2027 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा!

यह भी पढ़ें 👉  लोक गीत लोक नृत्य प्रतियोगिता में मिला सांत्वना पुरस्कारबृजमोहन जोशी।दिनांक २४-०९-२०२६

तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad