नैनीताल में शानदार दिखा पर्सीड उल्का वर्षा

नैनीताल, गुरुवार को सूर्योदय से पूर्व पर्सीड उल्का वर्षा का नजारा शानदार रहा। हिमालय दर्शन समेत नगर की ऊंची चोटियों से यह अद्भुत खगोलीय घटना देखी गई। एक घंटे में दर्जनों जलती उल्काओं को देखा गया।
पर्सीड उल्का वर्षा नगर के हिमालय दर्शन से लगभग दो घंटे तक रात के आसमान में उल्काओं की बारिश होती देखी गई। छायाकारों ने इस नजारे को
कैमरे में कैप्चर किया गया। मानसून के मौसम के बावजूद मौसम ने कुछ समय के लिए साथ दिया, जिससे कई पर्सीड उल्काओं को देखने का मौका मिला। लोगों ने जमकर वीडियो भी बनाई। जिसमें कैमरे में कैप्चर हुई कई उल्काओं को एक साथ देखा जा सका। कॉस्मिकाई के प्रमोद सिंह खाती ने बताया कि उन्होंने सुबह लगभग 3से 4. 30 बजे के बीच कैप्चर किया।
इस दौरान संदीप, अदनान, सत्यम और अन्य एस्ट्रोफोटोग्राफर्स ने भी हिमालय दर्शन से पर्सीड उल्का वर्षा को देखा और कैमरे में कैद किया। यह उल्का वृष्टि अगले वर्ष पुनः इसी दौरान देखने को मिलेगी, जबकि अगली उल्का वृष्टि दिसंबर के मध्य देखी जा सकेगी।