सेंट जोसेफ कॉलेज की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मैं प्रवेश किया

नैनीताल । एक-एक मुकाबला पार करते हुए 78वीं एच.एन. पाण्डे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां मैदान पर उतरने वाली हर टीम के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है,सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज नैनीताल द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल के साथ ही खिताब की जंग ने अंतिम रूप ले लिया,सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल पूरे टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद अहम रहा,क्वार्टर फाइनल की बाधा पार कर यहां तक पहुंची दोनों टीमों के सामने अब सिर्फ एक लक्ष्य था:-“”फाइनल में जगह””।
सेमीफाइनल में पहुंचते ही खेल का गणित बदल जाता है, यहां अंक नहीं, सिर्फ नतीजा मायने रखता है,यही वजह रही कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी पूरी क्षमता झोंक दी,मैच के दौरान फुटबॉल के लिए संघर्ष से लेकर गोल की ओर बढ़ते हर हमले तक, मुकाबले में खिलाड़ियों की तैयारी और जीत की चाह साफ नजर आई,अब इस टूर्नामेंट की दिलचस्प कहानी यह है कि जिस ट्रॉफी के लिए कई टीमों ने सफर शुरू किया था,उसके फाइनल मैच के बेहद करीब पहुंचकर ट्रॉफी पर अपने स्कूल का कब्जा,अब कुछ ही दावेदार बचे हैं,बाकी टीमें बाहर हो चुकी हैं और फाइनल का सपना अब उन्हीं दो टीमों के पास है, जिन्होंने निर्णायक मुकाबलों में खुद को साबित किया है।
मध्यांतर तक सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 3-0 से बढ़त बनाए रखी । मध्यांतर के पश्चात सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 1 गोल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल ने 1 गोल किया।
खेल समाप्ति के बाद सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल ने 4-1 से मुकाबला जीत कर के फाइनल में प्रवेश किया।
सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल की ओर से मयंक सुयाल ने 2, लक्ष्य नेगी 1 गोल , देवांश भट्ट ने 1 गोल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की और से नमो ने 1 गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में अपूर्व सिंह बिष्ट,शेखर साह एवं नकुल सिंह बिष्ट ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।
प्रतियोगिता में 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को प्रतियोगिता के तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला होगा। जिसमें लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल और बिड़ला विद्या मन्दिर नैनीताल के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।
इसके बाद टूर्नामेंट अपने सबसे बड़े मुकाबले की ओर बढ़ेगा,कई मैचों का सफर अब कुछ आखिरी पलों में सिमट चुका है। एच.एन. पाण्डे कप में अब हर किक की कीमत है,हर गलती भारी है और हर जीत इतिहास में जगह बनाने के करीब ले जाएगी ।