छावनी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल छावनी को देश की प्रथम संविधान साक्षर छावनी घोषित किया

नैनीताल l सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरूण कुमार एवं बहादुर सिंह रौतेला, मनोनीत सदस्य को छावनी परिषद नैनीताल को देश की प्रथम संविधान साक्षर छावनी घोषित होने पर बधाई व शुभकामनायें दी गयी। छावनी परिषद नैनीताल अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 सितम्बर 2023 को संविधान साक्षर घोषित हुआ। छावनी परिषद नैनीताल को संविधान साक्षर बनाने में लगभग तीन माह का समय लगा। इस प्रक्रिया में छावनी परिषद की जनता को भारत के संविधान, चुनाव सम्बन्धी अधिकार, शिकायत निवारण तंत्र, मौलिक अधिकार एवं राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त के बारे में पूर्ण जानकारी दे कर उनको जागरूक किया गया। दिनांक 08 सितम्बर 2023 को ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, कुमाऊँ रेजीमेन्ट, भगवती प्रसाद पाण्डे, डॉयरेक्टर जनरल डॉ आर०एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल, डॉ० अजय सिंह रावत, इतिहासकार, एवं भूतपूर्व प्रोफेसर डी०एस०बी० परिसर नैनीताल एवं श्री भूपेन्द्र साह, असि० डायरेक्टर उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली, लेफ्टिनेन्ट कर्नल शिवा, सी०ओ० 620, साटा बटालियन, बहादुर सिंह, मनोनीत सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में चाणक्य सभागार नैनीताल छावनी में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल छावनी को देश की प्रथम संविधान साक्षर छावनी घोषित किया गया। इस कढ़ी को आगे बढाते हुए कैलाखान में छावनी प्रशासन द्वारा समता बाग का भी निर्माण किया गया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad