विश्व मानवीय दिवस पर एक शिविर का आयोजन किया गया

देहरादून । बुधवार को विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की आदेश अनुसार एवं सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय बीएस नेगी पॉलिटेक्निक कोलागढ़ रोड देहरादून में उपरोक्त दिवस पर एक शिविर आयोजित किया गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डूंगरा कोटी जी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्राओ का आह्वान किया कि विश्व मानवीय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि मानवता एक भावना नहीं अपितु एक जिम्मेदारी भी है। जब कोई व्यक्ति बाढ़, भूकंप, बादल फटना या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा का शिकार होता है तब उसकी पीड़ा केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रहती। उसके लिए अपना घर परिवार ,आजीविका ,स्वास्थ्य और कई प्रकार के अपने कानूनी अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती भी रहती है। उपरोक्त सभी आपदाओं के समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आपदा ग्रसित लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा कॉलेज की छात्राओं को जिला विधिक सेवा से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी गई तथा नालशा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। शिविर में इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता मंमगाई, अध्यापिका पूनम भंडारी तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कॉलेज की 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उमेश्वर सिंह रावत
प्राविधिक कार्यकर्ता देहरादून