पालिका कर्मी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव


नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नगर पालिका के एक संविदा कर्मी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार शाम वह अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर उसकी मां बदहवास हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का सुबह पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। सूचना पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 726वे दिन भी जारी रहा

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात को देखते हुए पालिका ने कर्मचारियों को बरसाती, गमबूट व ग्लब्ज आदि बांटने शुरू किए

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad