छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने को लेकर छात्र नेताओं ने सीएम धामी को दिया ज्ञापन

नैनीताल। छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी करन सती व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी आशीष कब्डवाल ने सीएम धामी को दिया ज्ञापन। इस दौरान छात्र नेताओं ने अवगत कराया कि छात्रों ने वर्षों से चुनाव लड़ने के लिए कड़ी मेहनत की है व लोकतंत्र के इस त्यौहार का इंतजार कर है परंतु राज्य सरकार द्वारा चुनाव का निर्धारित समय नजदीक आने पर चुनाव नहीं करवाए गए। छात्र राजनीति के कई किस्से सुने हैं और छात्रों का दर्द समझते होंगे, छात्र राजनीति का मतलब केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि युवाओं में नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाना है। छात्रों द्वारा हर संभव प्रयास चुनाव की तिथि को लेकर करा जा चुका है, भूख हड़ताल से लेकर आत्मदाह तक के प्रयास किए जा चुके है परंतु अभी भी कोई संतुष्टिजनक जवाब छात्रों को नहीं मिला है। छात्रों के हितों के लिए सख्त कदम उठाए और चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाएँ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया है जल्दी वार्ता कर कर इसका समाधान निकाला जाएगा l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad