राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह में कवियों ने कविता के रंग बिखेरे

नैनीताल। राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदी रचनाकार मंच की नैनीताल इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने देशप्रेम, महिला मुद्दों, मां, किताबों, बाखली और विद्यालय जैसे विविध विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के राघवेंद्र ठाकुर के साथ नैनीताल इकाई की डॉक्टर पुष्प लता जोशी बीना मथेला अध्यक्ष रेखा त्रिवेदी ने मकनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथि के रूप में नीता बोरा शर्मा मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने चलाया स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम में पुष्पलता, बीना मथेला, बिशना साह, तारा बोरा, पारुल तिवारी, जान्हवी और शोभा पांडे ने काव्य पाठ किया। कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति, नारी सरोकार, मातृत्व, शिक्षा और पहाड़ की संस्कृति व जीवन से जुड़े भावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रचनाओं के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उपस्थित लोगों ने कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना। जिसके बाद सभी कवियों को सम्मानित किया। वहीं भारत की शान तिरंगा पुस्तक का विमोचन किया। समारोह ने साहित्य और देशभक्ति के भावों को एक साथ जोड़ते हुए श्रोताओं के बीच सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण किया। इस दौरान डॉ विनीता खाती, विनीता पाठक स्वेता सैनी, सविता कुलियाल आदि मौजूद रहीं। संचालन श्रीमती विमलेश गोस्वामी श्रीमती मुक्ता चौधरी ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 101 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad