जनहित संस्था की बैठक संपन्न

Advertisement

नैनीताल l शुक्रवार को जनहित संस्था नैनीताल की एक आम बैठक सुरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था द्वारा विगत दस ग्यारह वर्षों में जिला मुख्यालय में समय-समय पर किए कार्यों से उपाधित सदस्यों को अवगत कराना व आगे के कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श किया जाना रहा, इसके अलावा आज की बैठक में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के सौजन्य से अनेक नये व्यक्तियों को जनहित संस्था की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। नए सदस्यों में प्रमुख रुप से सिद्धार्थ सिंह बिष्ट, श्रीमती दिव्या साह, के० एल० आर्या, भोला दत्ता तिवारी द्वारा निस्वार्थ भाव से जनहित संस्था में आस्था प्रकट कर संस्था को अपना सहयोग प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की गई, उपरोक्त नए सदस्यों का जन हित संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी द्वारा संस्था में स्वागत करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया गया संस्था के मीडिया प्रभारी जी०के०ए गौरव बब्बी के प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की बैठक में अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी जी के अलावा सरंक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, महासचिव अशोक साह, कोषाध्यक्ष महेश चंद आर्य, मनोज सनवाल, प्रमोद सहदेवा, भुवन कुमार आर्य, वकील उद्दीन, अमित रस्तोगी, नन्दलाल, श्रीमती चन्द्रा पंत, महेश चन्द्र पाठक, रईस अहमद खान, श्रीमती रीता बिष्ट, अशोक तिवारी, अनिल फल, बी० सी० तिवारी, मो० अय्यूब, नजर अली इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

24.11.23

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement