प्रभु भक्ति भजन” सोल्लास सम्पन्न सच्चा सुख परमात्मा की शरण मे है -प्रतिभा खुराना

नैनीताल l केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “प्रभु भक्ति भजन” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 573 वाँ वेबिनार था।

अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा खुराना ने कहा कि सच्चा सुख परमात्मा की शरण में ही है। परमात्मा की गोद में ही शान्ति और आनन्द है।जब समर्पण भाव से व्यक्ति ईश्वर स्तुति करता है तभी सुख प्राप्त होता है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि सभी कार्य ईश्वर को समर्पण भाव से ही करने चाहिए तभी सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने ईश्वर भक्ति गीत “ज्ञान का सागर चार वेद ये वाणी है भगवान की,इसी से मिलती सब सामग्री जीवन के कल्याण की” भजन प्रस्तुत कर शुरुआत की। वहीं प्रवीणा ठक्कर ने भला किसी का कर न सको, रविन्द्र गुप्ता ने प्रभु जी मुझे वरदान दो, गीता शर्मा ने तू इन्सान से इंसान बनना सीख ले, ललिता जी ने जिए जा रहे है आदि भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कौशल्या अरोड़ा, सरला बजाज, दीप्ति सपरा, कमला हंस, नरेश खन्ना, नताशा कुमार, रचना वर्मा, राजश्री यादव, सन्तोष धर,सुदेश आर्या आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किए ओर वातावरण प्रभुमय/ भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कप फुटबॉल कप पर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब का कब्जा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad