स्व.एन के आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्धाटन

नैनीताल।नगर के ऐतिहासिक फ्लैटस मैदान में आयोजित स्वर्गीय एन के आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि एसडीएम नवाजिश खलीक द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम तथा विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता की सफल संचालन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान आयोजक मोहित आर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
आयोजक मोहित आर्य ने बताया कि स्वर्गीय क आर्य मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का यह चौथा संस्करण है और इसमें विजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपए नगद तथा ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए तथा ट्रॉफी वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।