कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने मशहूर शायर डॉ बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने मशहूर शायर डॉ बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है । कूटा ने कहा है कि डॉ बशीर बद्र एक महान कवि रहे तथा शब्दों की जीवंतता को प्रस्तुत करने में उनका कोई जवाब नहीं है ।उनकी ग़ज़लें
आँखों में रहा दिल में उतर कर नहीं देखा
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा
यूँही बे-सबब न फिरा करो कोई शाम घर में रहा करो
न जी भर के देखा न कुछ बात की
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला
परखना मत परखने में कोई अपना नहीं रहता।कोई हाथ भी ना मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से
ये नए मिजाज का शहर है जरा फासले से मिला करो.
।कूटा के तरफ से प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ रितेश साह ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है ।