उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 646वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 646वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 646वे दिन पौधारोपण को बिधालयो से जोड़ते हुए।। मेरा पौधा मेरा परिवार।। कार्यक्रम के तहत आज डीडीहाट के प्राथमिक विद्यालय साता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेलती भातड, राजकीय इंटर कॉलेज मसमोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बकरीथल, मैं छात्र-छात्राओं, गुरुजनों, अभिभावकों को दो-दो पौधे कुल 800 पौधों का वितरण किया गया। दिनेश गुरु रानी ने छात्र-छात्राओं, गुरुजनों अभिभावकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त पौधों का रोपण अपने घर के परिसर में किया जाएगा वह वृक्ष बनने तक संरक्षण किया जाएगा। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधे उद्यान विभाग द्वारा दिए गए हैं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय साता की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेलती भातड की प्रधानाचार्य रंजना जोशी, अध्यापक रमेश कुमार,सविता आगरी, राजकीय इंटर कॉलेज मसमोली की प्रधानाचार्य रेनू, अध्यापक किशन सिंह, हरीश चंद्र,गंभीर सिंह ,किशोर पन्त ,अनीता टम्टा कुलभूषण, राकेश कोहली , हरीश सौन ,गोविंद सिंह, इंदल सिंह ,रचना ,जितेंद्र, रजनी चंद और प्राथमिक विद्यालय बकरी तल के अध्यापक देवेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।