उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 667वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 667वे दिन भी जारी रहा।
डीडीहाट में पौधारोपण अभियान को उपनयन संस्कार से जोड़ते हुए डीडीहाट निवासी इंद्र सिंह बृजवाल व अध्यापिका मधु बृजवाल के पुत्र कुशाग्र ( ओम) ने उपनयन संस्कार के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इंद्र सिंह बृजवाल ने कहा कि पौधारोपण अभियान से शुभ कार्य पर जुड़ना परम सौभाग्य है। मधु बृजवाल ने कहा की प्रकृति संरक्षण के साथ पौधारोपण करना चाहिए। कुशाग्र बृजवाल ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल करेंगे।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति उप महानिरीक्षक भगवान सिंह टोलिया, शिक्षाविद दुष्यंत सिंह पांगती, पुष्कर सिंह पांगती, नीरज जोशी, दीपचंद जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











