उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 714वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 714वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 714वे दिन पिथौरागढ़ में रामलीला मैदान परिसर में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आहूत महा रैली में रैली से पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ,व दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में किया गया। सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्य की बात है काशी सिंह ऐरी ने कहा कीदिनेश गुरु रानी द्वारा चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान सराहनीय है ।चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल इस प्रकार के अभियानों का आयोजन भी करेगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं महामंत्री नीरज जोशी दीप चंद्र जोशी, गोविंद सिंह रावत , विक्रम सिंह पाल, जगत मुनोला, भरत सिंह ऐरी ,मोहन चंद्र भट्ट उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा किआज की महारैली सफल रही।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।