उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 704वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 704वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 704वे दिन डीडीहाट रण गांव स्थित ग‌‌‌गनाथ मन्दिर परिसर में चरमा रेजिमेंट में कार्यरत सूबेदार बिल्टू ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया सूबेदार बिल्टू ने कहा कि मंदिर परिसर में उन्हें पौधारोपण करने का सौभाग्य मिला। जिसकी देखरेख वह स्वयं करेंगे। कार्यक्रम में बिगनेस वारेन, हर सिंह व देवेंद्र उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।