संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 297 वे दिन भी जारी रहा ।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 297 वे दिन भी जारी रहा ।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण से जोड़ने के कार्यक्रम स्लोगन।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।। के तहत आज उत्तर प्रदेश लखनऊ से आए पर्यटकों प्रताप सिंह चौहान , राजदीप सिंह ,कुंवर सिंह ने पौधारोपण आंदोलन से जुड़ते हुए पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वह घूमने के शौकीन हैं और देश ही नहीं विदेशों में भी भ्रमण पर जाते हैं। लेकिन ऐसा सरकारी संस्थान उन्होंने पहली बार देखा जहां विभिन्न प्रजाति के पौधों, फूलों से सजा पर्यटक आवास गृह पर्यावरण संरक्षण का जीता जागता उदाहरण है। और ऐसा भी आंदोलन पहली बार देखा जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों को मनाने के लिए पर्यटकों को भी इस पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए पौधे लगवाते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वह दूसरी बार इस आवास गृह में आ रहे हैं। उन्होंने दिनेश गुरु रानी की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह पौधारोपण आंदोलन प्रदेश में ही नहीं देश में एक नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पर्यटक अपने प्रदेशों में एक अच्छा संदेश लेकर जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों के समाधान के साथ-साथ दिनेश गुरु रानी द्वारा प्रकृति के संरक्षण में किये जा रहे कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पर्यटक इस क्षेत्र में आ रहे हैं उन्हें भी पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आकर इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहिए जिससे प्रकृति संरक्षण में उनका भी योगदान हो सके। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पर्यटकों को पौधारोपण के साथ-साथ हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम से भी जोड़ा जा रहा है। उच्च हिमालय क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले पॉलीथिन, प्लास्टिक, रेपर का प्रयोग न करने के लिए भी निवेदन किया जा रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad