संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 334 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 334 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन ।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत उत्तराखंड टूर ट्रेवल्स संस्था के माध्यम से जा रहे आदि कैलाश यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई एवं शपथ रजिस्टर भरवाया ।यात्रियों को हिमालय को कूड़ा मुक्त बनाने की अपील के साथ गुंजी पर्यटक आवास गृह के समीप बंजर भूमि में बन रहे।।।यादों का जंगल।।। में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की पहल की सराहना की कहा कि वे यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक लोकेश चंद उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad