संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 211वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 211वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया । पूर्व में लगाए गए पौधों की देखरेख पानी व खाद डालकर की।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 4 फरवरी से 16 फरवरी तक कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के जनपदों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ।इसी क्रम में 4 फरवरी को पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में जनपद बागेश्वर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पौधारोपण किया जाएगा। अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए जनपद बागेश्वर के जिलाधिकारी को पौधा देकर उनके माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। जनपद बागेश्वर के जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास ने जनपद बागेश्वर के सभी कर्मचारियों से 4 फरवरी को बैजनाथ पहुंचने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कार्यकारिणी गठन हेतु निगम कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा अवकाश दिया गया है।
आज के पौधारोपण कार्यक्रम में वेद प्रकाश पदम सिंह हर सिंह शेर सिंह गोपाल बिष्ट महेश कुमार सौरभ खोलिया विजय बोरा राजेंद्र सिंह दीपक नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad