कृषि विज्ञान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

नैनीताल l 24 एवं 25 फरवरी को MIET हल्द्वानी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) और स्वास्थ्य में उभरते रुझान – सतत विकास के लिए कृषि विज्ञान विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में विविन्न राज्यों एवं अलग– अलग देशों से 400 शोधपत्र का वाचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट (प्रांत संघ चालक, उत्तराखंड प्रांत,) पूर्व उत्तराखंड संयुक्त निदेशक (उच्च शिक्षा), पूर्व राजमंत्री, प्रो यसपाल सिंह मलिक (संयुक्त निदेशक, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मुक्तेश्वर) प्रो कमल पांडे, प्रो सतपाल सिंह बिष्ट (कुलगुरु शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय), डॉ संजय (डॉयरेक्टर UCB), हेम चन्द्र (उप निदेशक रेशम विभाग), प्रो आरसी मिश्र, प्रो आशुतोष भट्ट, डॉ तरुण सक्सेना, मनिन्द्र (वैज्ञानिक UCB), डॉ कमल रावत, डॉ भारत पांडे, डॉ विनोद, डॉ विशाल, डॉ अरविंद भट्ट आदि शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया, उत्तराखण्ड प्रान्त विस्थारक दया शंकर मिश्रा ने संगठन को लेकर चर्चा की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad