इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 25 व 26 जुलाई को होगी

नैनीताल । नैनीताल ताइक्वांडो क्लब द्वारा नैनीताल नगर में इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 व 26 जुलाई को गोवर्धन हाल में आयोजित किया जा रहा है अभी तक क्लब के पास नैनीताल ,भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर , बाजपुर व गदरपुर के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया । आयोजन को सफल बनाने में क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत,अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य, भूमिका कुमारी, योगेंद्र कुमार , मानसी बरगली, रीता, खुशी भट्ट, गुंजा बिष्ट , सिद्धार्थ आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।









