डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग के ऑडिटोरियम में आज विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा इनोवेशन एवम इनक्यूबेशन सेल कुमाऊं विश्वविधालय द्वारा यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट प्रोग्राम के सहयोग से बूट कैंप का आयोजन किया गया ।

नैनीताल l डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग के ऑडिटोरियम में आज विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा इनोवेशन एवम इनक्यूबेशन सेल कुमाऊं विश्वविधालय द्वारा यूनाइटेड नेशन डेवलेपमेंट प्रोग्राम के सहयोग से बूट कैंप का आयोजन किया गया । कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक प्रो नीता बोरा शर्मा तथा डीएसडब्ल्यू प्रो संजय पंत द्वारा किया गया । प्रो नीता बोरा ने कहा की सतत विकास जीवन के लिए आवश्यक है ।प्रकृति के संरक्षण एवम पॉलिसी निर्धारण में इसकी महत्पूर्ण भूमिका है । प्रो संजय पंत ने कहा की युवाओं की जागरूकता ही देश एवं विश्व को नई दिशा दे सकते है । कार्यक्रम में निदेशक प्रो आशीष तिवारी नए सभी का स्वागत किया । उत्तराखंड सरकार की तरफ से सूरज चंद ने कहा की यूनाइटेड नेशन कई तरीकों से पॉलिसी निर्माण युवाओं के सहयोग से कर रहे है । यूएनडीपी की तरफ से दीक्षा सिंह एवम देवेश गुप्ता ने भी विचार रखे तथा कार्य शाला की जानकारी दी ।संचालन करते हुए निदेशक प्रो ललित तिवारी ने कहा की यह बूट कैंप सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस द्वारा यूथ एंड सिविल सोसाइटी ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल पर उत्तराखंड सरकार यूएनडीपी द्वारा डियाज के तहत किया जा रहा है जिससे युवा प्रोत्साहित हो तथा पॉलिसी निर्माण में उनका योगदान हो सके । कार्य क्रम में अतिथियों को शॉल उड़ाकर तथा साइप्रैस का पौधा एवम देवेश गुप्ता की पुस्तक इटरनल मूवमेंट भेट कर सम्मानित किया गया । दिन भर चली इस कार्य शाला में पार्टिसिपेंट्स ने फॉरेस्ट फायर ,सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर पॉलिसी पर चर्चा हुई तथा समूह में सभी ग्रुप ने प्रेजेंटेशन दिया जिससे इन विषय पर सकारात्मक पॉलिसी बनाई जा सके जंगल की आग को कम करने तथा आग न लगने के लिए कम्युनिटी को आगे आना होगा । प्रत्येक घर में कूड़ा अलग अलग जैविक तथा अजैविक किया जाय बची को प्रकृति की शिक्षा शुरुआत से बड़े स्तर तक रखी जाए। कॉमिनिटी को अधिकार मिले तथा जंगलों में फल दाई पौधे लगाए जाए तकनीकी सत्रों में युवाओं ने पॉलिसी कार्यक्रम में प्रो गीता तिवारी ,उपनिदेशक डॉक्टर पैनी जोशी , डॉक्टर रीना सिंह,डॉक्टर हरिप्रिया पाठक ,डॉक्टर नंदन मेहरा , डॉक्टर श्रुति साह, डॉक्टर नवीन पांडे , यू एन डी पी से प्रणव पंत ,भूपेंद्र यादव ,स्वाति सिंह डॉक्टर किरण तिवारी ,धीरज जोशी उपाध्याय ,दिशा ,शाहबाज, वसुंधरा, दीपा आरिफ ,अग्निहोत्री ,निर्मला ,लक्षिता , आभा , कुंदन ,दर्शन , मनीषा ,आनंद ,एनसीसी आर्मी कैडेट्स सहित 70 प्रतिभागी शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ से मिले कमेटी के पदाधिकारी
Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad