आर्य समाज देव नगर में महर्षि जन्मोत्सव संपन्न महर्षि दयानन्द युग द्रष्टा थे -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

दिल्ली l आर्य समाज देव नगर, करोल बाग,दिल्ली में 200 वीं महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती युग द्रष्टा थे उन्होंने दूर की सोचते हुए आर्य समाज की स्थापना की जिससे उनके बाद भी लंबे समय तक यह आंदोलन चलता रहे।उन्होंने हर सामाजिक बुराई पर सीधा प्रहार किया।वह एक निर्भीक सन्यासी थे उनके गुणों को आज जीवन में धारण करने की आवश्यकता है। विधायक विशेष रवि ने कहा कि आज महर्षि जी की जयंती सर्वत्र मनाई जा रही है हमें उनकी शिक्षाओं को अमल में लाना चाहिए।वैदिक विदुषी आरुषि राणा (मेरठ) ने नारी शिक्षा व उनके नव निर्माण में ऋषि दयानन्द के योगदान की चर्चा की उन्होंने कहा कि नारी जगत उनके ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकता। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य नेता सुशील बाली एडवोकेट ने की और संचालन रमेश बेदी ने किया। रोहित कुमार के निर्देशन में बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
प्रमुख रूप से आदर्श आहूजा,वेद गोगिया,आदित्य आर्य,उमा आर्य आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad