आनंदशाला शिविर में बच्चों नेत्यौहार के समय की विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री बनाई ।

देहरादून I आज दिनांक 13 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में श्रीमती ज्योति जौहर ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से सुंदर सजावटी सामग्री बनानी सिखाई, जिसमें बच्चों के लिए झालर, शुभ लाभ, शुभ दीपावली विभिन्न प्रकार की टेबल पर सजाने में प्रयोग होने वाली वस्तुएं बनाने हेतु प्रेरित किया।
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न सांस्कृतिक विषय की जानकारी दी। आज दिनांक -13 जून को शुभ लाभ जैसे विभिन्न प्रकार की दीपावली पर सजाने वाली वस्तुऐं सिखाई गई।
प्रशिक्षुओं में कृष कुमार, काव्या मंडल, मुजीब अहमद, राम्या गुप्ता, समृद्धि, रेशम, तुषार, अखिल, आशिया आहूजा, विदुषी भारद्वाज, अदिति शर्मा सम्मलित हुए, उपासना गौड़ ने सभी कला कृतियाँ की फोटोग्राफी की जिससे भविष्य में बच्चों को समृति याद रहे। अंत में सभी को जल पान कराया गया।












