तल्लीताल पेट्रोल पंप में सुबह 75 हजार रुपये से अधिक की चोरी हुई

नैनीताल। तल्लीताल पेट्रोल पंप में सुबह सवेरे चोरों ने 75 हजार रूपये उड़ा लिए। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवकों को देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल पेट्रोल पंप में सुबह चार बजे शटर का ताला तोड़कर 75 हजार की नकदी चोरी हुई है। पंप की सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात युवकों को देखा जा रहा है। जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप का जायजा लेते नजर आ रहा है। तो वही दूसरे युवक ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर जाकर टेबिल के दराज से रखे पैसे चोर लिए। वहीं सीसी टीवी कैमरा देखने के बाद युवक फरार हो गया। पेट्रोल पंप स्वामी की शिकायत के बाद सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पं. गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं समाज सुधारक पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शिल्पकार सभा के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्रा को विशेष रूप से तथा शिल्पकार सभा नैनीताल को उसके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad