ऑल सेंट्स कॉलेज में ‘फन एंड फूड फेस्टिवल’ का आयोजन

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में शनिवार को राउंड स्क्वायर एवं एएफएस के तत्वावधान में ‘फन एंड फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘मानसून उत्सव’ रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पेड़, सोल्जर, रानी लक्ष्मीबाई, स्पाइडर मैन, पुलिसकर्मी, जल आदि विभिन्न रूप धारण कर अपने-अपने पात्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश दिए।

जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने आगामी रक्षाबंधन पर्व के लिए हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें उन्होंने कागज तथा अन्य हस्तशिल्प सामग्री से स्वयं बनाए फूलों से मेजों को आकर्षक रूप से सजाया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मेहंदी डिजाइनिंग एवं सलाद मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मुस्तैदी: खोई 5 वर्षीय मासूम आलिया को कांस्टेबल ने खोजकर परिजनों को सौंपा

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास, सौंदर्यबोध और हस्तकौशल का विकास करना था। साथ ही, समूह में कार्य करने, अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने तथा उपलब्ध संसाधनों का रचनात्मक उपयोग करने की भावना को भी बढ़ावा मिला। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने उन्हें मंच पर अभिव्यक्ति का अवसर दिया, जबकि राखी, फूल सज्जा और सलाद निर्माण जैसी गतिविधियों ने उनमें धैर्य, एकाग्रता और व्यावहारिक कौशल विकसित किए।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी

विद्यालय की प्रधानाचार्या समेत सुनीता चौहान, सीमा जॉर्ज, सुनीता लाल एवं निर्मला जेम्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निर्णयन किया। प्रतियोगिताओं के उपरांत प्रत्येक वर्ग में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अंजिना रिचर्ड्स ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और निरंतर प्रगति की दिशा में प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को आनंदपूर्ण वातावरण में अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad